
फाइल फोटो
बीना. देश के बड़े जंक्शन में शामिल बीना रेलवे स्टेशन के लिए नई बारह ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर करीब चार दिन पहले सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई थी, लेकिन कोरोना काल के बाद अब तक इनपर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं, मालखेड़ी स्टेशन पर भी संपर्कक्रांति सहित अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज की जरूरत है। लोगों ने कहा कि यदि बजट में इसे शामिल किया जाए, तो शिर्डी, हरिद्वार सहित देश के कई प्रमुख धार्मिक व औद्योगिक शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलती। लोगों ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज बीना में नहीं है, जिससे यात्रियों को अन्य स्टेशनों तक जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने आगामी बजट में इन ट्रेनों के बीना स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग को शामिल करने के लिए कहा है।
कालका-सांईनगर शिर्डी एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर हो स्टॉपेज
शिर्डी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल के लिए सीधी ट्रेन सुविधा नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि कालका-सांईनगर शिर्डी एक्सप्रेस का स्टॉपेज बीना में हो जाता है, तो हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।
ब्रजेश साहू, बीना
हरिद्वार-लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस का स्टॉपेज
हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या क्षेत्र में बहुत अधिक है, लेकिन अभी केवल एक सीधी ट्रेन है, इस कारण लोगों को झांसी व भोपाल जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि हरिद्वार-लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस का स्टॉपेज बीना में अनिवार्य रूप से किया जाए।
विशालराज राय, बीना
गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज
दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस बेहद उपयोगी ट्रेन है। यदि इसका स्टॉपेज बीना में होता है, तो यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस का भी बीना स्टेशन पर स्टॉपेज किए जाने की मांग उठाई।
ध्रुव पटेरिया, देहरी
पूर्व में प्रस्तावित ट्रेनों का दिया जाए स्टॉपेज
पूर्व में प्रस्तावित ट्रेनों के स्टॉपेज बीना स्टेशन पर दिए जाते हैं, तो बीना जंक्शन की महत्वता और बढ़ेगी व यात्रियों को धार्मिक, औद्योगिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। अब सबकी नजर शासन और रेलवे प्रशासन के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है।
संस्कार बिलगैंया, बीना
Published on:
28 Jan 2026 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
