
एकता कॉलोनी में शनिवार को भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक रमाकांत ने बताया कि कलयुग में श्रीमद् भागवत महापुराण मनुष्यों के लिए मोक्ष प्रदान करने वाला अमूल्य उपहार है। श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। अधिक मास में इसके श्रवण का महत्व है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। मुख्य यजमान इंदु इंद्राज ठाकुरद्वारा व्यास पीठ का पूजन किया गया।
Published on:
18 Jan 2026 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
