11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक से जा रहे तीन युवक हुए सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

बीना. बाजार से घर जा रहे तीन बाइक सवार युवक सडक़ हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक युवक को गंभीर हालत में निजी एम्बुलेंस से सागर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार छोटू उर्फ भगवानदास पिता बाबूलाल यादव (30) निवासी जागेश्वरी कॉलोनी गांधी वार्ड, बाइक से […]

less than 1 minute read
Google source verification
Three youths travelling on a bike met with a road accident, one died and one is in critical condition.

घायल को रेफर करते हुए

बीना. बाजार से घर जा रहे तीन बाइक सवार युवक सडक़ हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक युवक को गंभीर हालत में निजी एम्बुलेंस से सागर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार छोटू उर्फ भगवानदास पिता बाबूलाल यादव (30) निवासी जागेश्वरी कॉलोनी गांधी वार्ड, बाइक से अपने साले राजा पिता राजेश यादव (20), अंकित पिता नौनीतराम अहिरवार (20) निवासी जागेश्वरी कॉलोनी के साथ बाजार गया था, जहां से वह शाम करीब 6.45 बजे वापस लौट रहा था। रास्ते में गांधी तिराहे से गांधी वार्ड की ओर जाने वाले ओवरब्रिज पर वह सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी बाइक में किसी ने टक्कर मार दी या फिर बाइक फिसली है। दुर्घटना में छोटू को गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। वहीं, अंकित को सिर व सीने में गंभीर चोटें आने पर सागर रेफर किया गया है।

बुधवार को है भतीजे का जन्मदिन
घटना में जान गंवाने वाले छोटू यादव के भतीजे का बुधवार को जन्मदिन है, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। इसी आयोजन के लिए वह कपड़े खरीदने के लिए बाजार गया था, लेकिन घर लौटते समय यह हादसा हो गया। छोटू की शादी पिछले वर्ष हुई थी, जिसकी शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है।

108 एम्बुलेंस नहीं मिली, निजी एम्बुलेंस से भेजा घायल को सागर
घटना के बाद चोटें आने के कारण अंकित को सागर रेफर किया गया था, लेकिन आसपास कोई भी 108 एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण वह करीब एक घंटे तक तड़पता रहा। इसके बाद निजी एम्बुलेंस बुलाकर उसे सागर रेफर किया गया।