5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलिवेटेड कॉरिडोर पर बाइक-मोपेड की टक्कर में दो घायल

एलिवेटेड कॉरिडोर पर गुरुवार रात सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल दोनों घायलों को ऑटो से जिला अस्पताल भिजवाया। कॉरिडोर के बस स्टैंड की तरफ यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार बाइक और मोपेड की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Jan 31, 2026

एलिवेटेड कॉरिडोर पर गुरुवार रात सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल दोनों घायलों को ऑटो से जिला अस्पताल भिजवाया। कॉरिडोर के बस स्टैंड की तरफ यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार बाइक और मोपेड की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। इस दौरान मोपेड चालक वहां से भाग गया। कॉरिडोर से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोगों ने दोनों ही घायलों को सड़क से उठाकर किनारे पर किया और फिर दोनों घायलों को ऑटो से इलाज के लिए भेजा। गोपालगंज थाना पुलिस बाइक और स्कूटी को जब्त कर थाना ले गई।