6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहाने गई महिला की बाथरूम में मौत, गैस गीजर से दम घुटा

सहारनपुर में गैस गीजर से निकली जहरीली गैस के कारण बाथरूम में महिला की मौत हो गई। जानिए गैस गीजर के सुरक्षित उपयोग के जरूरी नियम और सावधानियां।

2 min read
Google source verification
as geyser death, saharanpur news, bathroom gas geyser danger, carbon monoxide gas, gas geyser safety tips, saharanpur accident news, geyser se maut, winter safety tips

प्रतीकात्मक फोटो। (Image: Gemini)

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में गैस गीजर महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ है। बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर से निकली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

पड़ोसियों की मदद से तोड़ा दरवाजा

कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी अभय जैन की 54 वर्षीय पत्नी पूनम गुरुवार सुबह नहाने के लिए बाथरूम में अन्दर गई थीं। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। इतनी देर कैसे हो सकती है। दरवाजा खटखाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

अस्पताल में मौत

अंदर पूनम बेहोश हालत में पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाथरूम में लगे गैस गीजर से निकली गैस के कारण उनका दम घुट गया। घटना की सूचना मिलते ही जैन समाज सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पति की किराना की दुकान है। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले सरसावा क्षेत्र के ग्राम झरौली बहलोलपुर में नहाने के लिए बाथरूम में घुसे शिक्षक रणवीर चौधरी (35) की गैस गीजर के इस्तेमाल के चलते दम घुटने से मौत हो गई थी। ये घटना 31 दिसंबर 2022 की है।

कैसे बनती है जहरीली गैस

गीजर एक्सपर्ट के मुताबिक, छोटे और बिना वेंटिलेशन वाले बाथरूम में गैस गीजर चलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनती है। यह गैस रंगहीन, गंधहीन और बेहद जहरीली होती है। ऐसे माहौल में 2 से 3 मिनट रहना भी खतरनाक हो सकता है। इसका सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।

गैस गीजर इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां

1. बाथरूम में उचित वेंटिलेशन जरूर हो।
2. छोटे बाथरूम में गैस गीजर न लगाएं।
3. गीजर को बाथरूम के बाहर लगाना बेहतर है।
4. लंबे समय तक गीजर चालू न रखें।
5. नहाते समय दरवाजा पूरी तरह बंद न करें।