11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल में हाई वोल्टेज ड्रामा: 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा युवक… नीचे उतारा गया तो बताई हैरान करने वाली बात

Sambhal News: संभल में घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से परेशान एक युवक नगर पालिका परिसर की 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Feb 10, 2026

man climbs 60 feet water tank sambhal

60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा युवक…

Sambhal News Hindi: संभल जिले के नगर पालिका परिसर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते 60 फीट ऊंची ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी के ऊपर चढ़ा देख आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।

आत्महत्या के प्रयास से बढ़ी लोगों की चिंता

टंकी पर चढ़ने के बाद युवक नीचे कूदने की कोशिश करने लगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे समझाने का प्रयास किया और हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए सतर्कता बरती।

स्थानीय युवकों की बहादुरी आई काम

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आसपास मौजूद दो-तीन युवक भी साहस दिखाते हुए टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने युवक को संभालते हुए उसे कूदने से रोका और लगातार उससे बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश करते रहे।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल नगर पालिका परिसर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा और किसी अनहोनी को टाल दिया।

युवक को हिरासत में लेकर की गई कार्रवाई

युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई। वहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

घरेलू विवाद निकला आत्मघाती कदम की वजह

पूछताछ में युवक की पहचान रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय निवासी कासिम के रूप में हुई, जो पेशे से ट्रक चालक है। कासिम ने बताया कि उसका निकाह करीब आठ वर्ष पहले हुआ था और उसकी चार साल की एक बेटी भी है।

पत्नी के व्यवहार को लेकर चल रहा था तनाव

युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का चाल-चरित्र ठीक नहीं है और वह किसी अन्य युवक से लगातार फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद और झगड़ा होता रहता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

तलाक के नाम पर पैसों की मांग का आरोप

कासिम ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी तलाक देने के बदले उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रही है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह यह रकम देने में असमर्थ था, जिससे तनाव और बढ़ गया।

ताजा विवाद के बाद उठाया खतरनाक कदम

मंगलवार दोपहर पत्नी के फोन पर बात करने को लेकर फिर से विवाद हुआ। इसी आवेश में आकर कासिम घर से निकल गया और सीधे नगर पालिका परिसर पहुंचकर 60 फीट ऊंची ओवरहेड टंकी पर चढ़ गया।