
किरण मीना। फोटो: पत्रिका
सवाईमाधोपुर। बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। रॉवल क्षेत्र के जगनपुरा गांव की किरण मीना का चयन ऑल इंडिया (नेशनल) सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र के अमरावती विश्वविद्यालय में 6 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
किरण पिछले कई वर्षों से जयपुर में रहकर खेल जगत में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत कर रही हैं। वर्तमान में वह बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। खेलों के प्रति उनका जुनून और संघर्ष अब रंग लाया है, जिससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
किरण की सफलता के पीछे उनकी बड़ी बहन ज्योति मीना की प्रेरणा भी अहम रही है। ज्योति ने हैंडबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गांव, जिले, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि ने न केवल परिवार को गौरवान्वित किया, बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि बेटियां खेलों में किसी से कम नहीं। बहन की सफलता से प्रेरित होकर किरण ने भी खेलों में अपना भविष्य बनाने का संकल्प लिया।
श्यामलाल मीना की बेटियों ने अपने संघर्ष और उपलब्धियों से यह साबित किया है कि सच्ची मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। किरण का नेशनल सॉफ्टबॉल टीम में चयन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उनकी सफलता न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है कि मजबूत संकल्प और निरंतर प्रयास से हर सपना साकार किया जा सकता है।
Published on:
05 Feb 2026 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
