
सिवनी. सकल हिंदू समाज द्वारा भैरोगंज बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए हिंगलाल सेवा की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीमणि शास्त्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने उपदेश देने के बजाए स्वयं अपने कार्यों से आदर्श प्रस्तुत किया। कहा कि भगवान ने समय-समय पर अनेक अवतार लिए हैं, लेकिन राम अवतार में धर्म के दर्शन दशों लक्षण से युक्त परमात्मा का चरित्र वैदिक सनातन धर्म की जीवन पद्धति और मर्यादा का जीवंत चित्रण है। बलवंत श्रद्धानंद महाराज ने कहा कि सृष्टि रचना में वायु, जल, भोजन एवं निद्रा जीवन के लिए अनिवार्य हैं, बाकी अन्य भौतिक साधन सुख सुविधा भोग की वस्तुएं हैं। कहा कि हिंदू संस्कृति व्यावहारिक और वैज्ञानिक है। सनातन धर्मी प्रकृति के उपासक हैं। पृथ्वी में मानव जीवन के अस्तित्व की रक्षा, केवल सनातन जीवन पद्धति से ही संभव है। दुनिया के विद्वान भी यह मान चुके हैं। सम्मेलन को संस्कारधानी जबलपुर से आए हुए समाज सेवी मनीष पांडे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विगत 100 वर्ष में समाज सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में संघ के स्वयंसेवकों की भूमिका एवं समर्पण का विस्तार से उल्लेख किया। धार्मिक आयोजन में मातृशक्ति की विशाल कलश यात्रा, बच्चों द्वारा कंठस्थ सामूहिक गीता पाठ, सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य, भजन, एकल नृत्य, एकल गीत की मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहे। समापन अवसर पर भैरोगंज बस्ती क्षेत्र की सभी धार्मिक, सामाजिक, संस्थाओं को सफल आयोजन का श्रेय देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम की सफलता में जुड़े सभी समूहों का सम्मान किया गया। मंच संचालन समाजसेवी ओमप्रकाश तिवारी एवं आभार प्रदर्शन संरक्षक घनश्याम दुबे ने किया।
Published on:
04 Feb 2026 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
