
सिवनी. यूजीसी के नए नियमों को लेकर मंगलवार को करणी सेना ने विरोध जताया। इस दौरान रैली नगरपालिका चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। कचहरी चौक में करणी सेना परिवार ने सवर्ण समाज को साथ लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने यूजीसी का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि समानता के नाम पर अधिकारों को कुचलने का यह प्रयास किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह नियम शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा करेगा और योग्यता आधारित प्रणाली को कमजोर करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार और यूजीसी से इस भेदभावपूर्ण कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण रैली निकालते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा एवं चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।
Published on:
04 Feb 2026 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
