10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकालेश्वर टेकड़ी पर मिलता है सुकून, बच्चों को दिखाएं टी-55 टैंक

सिवनी. रविवार का दिन सिवनीवासियों के लिए सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि खुद को परिवार को और शहर को महसूस करने का अवसर होता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में यह एक ऐसा दिन है, जब मनचाहा समय अपने तरीके से जिया जा सकता है। सुबह की शुरुआत अगर सुकून से करनी हो तो सुबह की हल्की […]

less than 1 minute read
Google source verification
Vehicle Factory Jabalpur will deliver batch of 10 T-72 Tanks to Indian Army mp news

VFJ will deliver batch of 10 T-72 Tanks to Indian Army (फोटो- Freepik)

सिवनी. रविवार का दिन सिवनीवासियों के लिए सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि खुद को परिवार को और शहर को महसूस करने का अवसर होता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में यह एक ऐसा दिन है, जब मनचाहा समय अपने तरीके से जिया जा सकता है। सुबह की शुरुआत अगर सुकून से करनी हो तो सुबह की हल्की ठंडक या ताजी हवा में टहलना, योग या साइकिलिंग एक बेहतरीन विकल्प है। इससे न सिर्फ शरीर सक्रिय रहता है, बल्कि पूरा दिन ऊर्जावान बन जाता है। कई लोग रविवार को देर तक सोना पसंद करते हैं, जो मानसिक थकान दूर करने का भी एक आसान तरीका है। इसके अलावा परिवार के साथ घूमने जाना भी एक अच्छा विकल्प है।

इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने
परिवार के साथ समय बिताने के लिए आप कटंगी रोड बाइपास महाकालेश्वर टेकड़ी, बोरदई जा सकते हैं। यहां चारों तरफ हरियाली मन को शांति देती है। इसके अलावा यहां मठ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की जा सकती है। यह जगह परिवार के साथ समय बिताने का सबसे उपयुक्त है। इसके अलावा बारापत्थर स्थित तिकोना पार्क में पिकनिक के साथ पास में ही सर्किट हाउस चौक पर टी-55 टैंक को भी बच्चों को दिखा सकते हैं।

घर पर बना सकते हैं यह रेसिपी
खाने-पीने के शौकीनों के लिए रविवार का दिन खास होता है। ऐसे में घर पर ही गाजर एवं मटर का हलवा बना सकते हैं। इसके अलावा फैमिली के पसंद का खाना बनाकर दिन को खास बना सकते हैं।