
सड़क पर दौड़ती कार में आग (Photo Source- Patrika Input)
Luxury Car Fire :मध्य प्रदेश के शहडोल शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां सड़क पर दौड़ती एक सीएनजी अर्टिगा कार में अचानक आग का गोला बन गई। ये हादसा चौपाटी के समीप सरावगी पेट्रोल पंप के पास हुआ है। हादसे के वक्त कार में एक नई नवेली दुल्हन समेत 6 लोग कार में सवार थे, जिन्होंने चालक की सूझबूझ से लगभग चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी सामने आई है कि, कार में सवार ससुराल पक्ष के लोग अपनी बहु को शादी के बाद पहली बार मायके से ससुराल लेकर लौट रहे थे।
जिला मुख्यालय की पुरानी बस्ती में रहने वाले रामजी गुप्ता के बेटे की तीन माह पहले देवसर में शादी हुई थी। शादी के बाद पहली बार बहू की विदाई कराकर परिवार शहडोल लौट रहा था। विदाई के लिए ससुराल पक्ष ने शहडोल की विराट कैब से एक सीएनजी अर्टिगा कार किराए पर ली थी। कार में ड्राइवर समेत कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें नई नवेली बहू भी शामिल थी। जैसे ही कार शहडोल चौपाटी के पास सरावगी पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग भड़क उठी। इससे पहले की कार में सवार लोग कुछ सम पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते सबसे पहले कार धीमी की और सड़क के किनारे की तरफ लेते हुए। ड्राइवर से खतरे का अलर्ट मिलते ही कार में सवार सभी एक एक-कर उतरने लगे। बताया जा रहा है कि, जबतक गाड़ी सड़क पर साइड के सुरक्षित क्षेत्र में रोकी दई तबतक ड्राइवर को छोड़कर सभी कार से उतर चुके थे। गाड़ी रुकते ही ड्राइवर भी कूदकर बाहर निकला और इस तरह कार में आग लगने के बावजूद कोई जनहानि होने से टल गई।
हालांकि, कार सवार सभी के बाहर आने के चंद मिनटों के भीतर ही आग पूरी तरह कार की चपेट में आ गई। यही नहीं, वो देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। इधर, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेडे को भी सूचना दे दी, पर जबतक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, तब तक कार जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग इस भयावह दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। घटना के चलते इलाके के कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
Published on:
09 Feb 2026 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
