9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शबरी माता की धरती से 767 करोड़ के विकास का ऐलान, सीएम ने कहा ‘टूरिज्म का नया केंद्र’

MP News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के त्यौहारी स्थित गंधिया गांव में मातात शबरी के प्रतिमा का अनावरण कर सीएम ने दी करोड़ों की सौगात...

less than 1 minute read
Google source verification
MP News

MP News: सीएम मोहन यादव ने किया शबरी माता की प्रतिमा का अनावरण, भगवान राम ने यहीं खाए थे शबरी के झूठे बेर, विकास की सौगातों का ऐलान(photo: patrika)

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के त्यौहारी स्थित गंधिया गांव में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए 767 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

भगवान राम ने यहीं खाए थे शबरी के जूठे बेर

इस दौरान सीएम ने कहा, संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए त्यौहारी की ओर से नया गेट खुलेगा। गंधिया व सीतामढ़ी को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में 11 साल बिताने वाले प्रभु राम ने यहीं माता शबरी के जूठे बेर खाकर प्रेम और समरसता का संदेश दिया था।

सनातन विरासत के जीवंत उदाहरण

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या, सोमनाथ और उज्जैन सनातन जैसे तीर्थ स्थल सनातन विरासत के जीवंत उदाहरण हैं। मध्यप्रदेश सरकार इसी विरासत को आधार बनाकर विकास की नई राह प्रशस्त कर रही है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर न सिर्फ संस्कृति को संजोया जाएगा बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी।

सरकार का लक्ष्य है धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ना

सीएम मोहन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों को एक-दूसरे से जोड़कर इंटीग्रेटेड टूरिज्म सर्किट विकसित किया जाए। इससे प्रदेश देश और दुनिया के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में शहडोल संभाग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और भी बड़े फैसले लिए जाएंगे।