5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्केस्ट्रा में काम दिलाने का बहाना… देह व्यापार का निशाना, नेपाल से लाई जा रही चार लड़कियां बरामद फूट-फूट कर रोई

नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार लड़कियों को इंडो नेपाल बॉर्डर के पास से दो तस्करों के कब्जे से बरामद किया गया है। पुलिस ने तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। तो लड़कियां इतनी डरी थी। कि वह फूट- फूट कर रोने लगी।

2 min read
Google source verification
पकड़े गए आरोपी साथ पुलिस और SSB के जवान फोटो सोर्स विभाग

पकड़े गए आरोपी साथ पुलिस और SSB के जवान फोटो सोर्स विभाग

श्रावस्ती जिले में भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसएसबी और सिरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल के रास्ते लाई जा रही चार नेपाली किशोरियों को सुरक्षित मुक्त कराया। इस दौरान दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

श्रावस्ती जिले में एसएसबी और सिरसिया पुलिस ने मानव तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए चार नेपाली किशोरियों को तस्करों के चंगुल से बचाया है। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा से सटे भचकाही गांव के पास जंगल क्षेत्र में की गई। टीम ने मौके से दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। जो किशोरियों को बहला-फुसलाकर सीमा पार लाते थे।

किशोरियों को नृत्य करने का झांसा देकर किया जाता था शोषण

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के अनुसार, शनिवार को सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपक गिरी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान वे तालबघौड़ा क्षेत्र में एसएसबी जवानों से सीमा सुरक्षा को लेकर बातचीत कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि दो भारतीय व्यक्ति नेपाल से चार नेपाली किशोरियों को जंगल के रास्ते भारत ला रहे हैं। बताया गया कि किशोरियों को नृत्य कराने का झांसा देकर लाया जाता था। उनके साथ शोषण किया जाता था।

दो आरोपियों समेत चार किशोरी बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस ने देहात संस्था और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसएसबी, पुलिस, देहात संस्था और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने एसएसबी सीमा चौकी गुज्जर गौरी के क्षेत्र में भचकाही गांव से आगे जंगल के रास्ते पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद दो व्यक्ति दो बाइकों पर चार नेपाली किशोरियों को लेकर आते दिखाई दिए। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को किशोरियों समेत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र के बभनी कुकुरभुकवा गांव के रहने वाले हरिराम यादव और रामरूप के रूप में हुई।

तस्करों के चंगुल से मुक्त किशोरियों को भेजा गया वन स्टाफ सेंटर

आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। दोनों बाइकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मुक्त कराई गई किशोरियों को सुरक्षा और देखभाल के लिए भिनगा स्थित वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।

मानव तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विदेशी किशोरियों की तस्करी और मानव तस्करी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

श्रावस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग