2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026-27: लाखों महिलाओं को मिलेगा रोजगार, बजट में शेखावाटी की हो गई बल्ले-बल्ले, ऐसे समझे बजट का A to Z

केंद्र सरकार के 2026-27 के आम बजट में शेखावाटी क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण तोहफे मिले हैं, जिनमें खासकर महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Feb 02, 2026

Budget 2026-27 For Women

फोटो: पत्रिका

Good News For Shekhawati Women: केन्द्र सरकार की ओर से रविवार को पेश किए आम बजट से शेखावाटी को भी कई तोहफे मिले है। सरकार ने सबसे बड़ा तोहफा शेखावाटी की महिलाओं को दिया है। देशभर में सबसे ज्यादा स्वंय सहायता समूह शेखावाटी की महिलाओं की ओर से स्थापित है। यह समूह अब बड़ी कंपनियों की तरह मार्ट भी खोल सकेगी।

शेखावाटी के तीन हजार से अधिक समूहों को सरकार की इस घोषणा का फायदा मिल सकेगी। यदि सरकार की इस योजना जल्द धरातल पर आती है तो शेखावाटी की एक लाख से अधिक महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा मिल सकेगा। बजट में कैंसर उपचार में उपयोग होने वाली 17 जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इधर, बजट में किसान सहित कई वर्ग के लोगों के लिए सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं होने से लोगों में मायूसी है।

ऐसे समझें बजट का ए टू जेड

सेल्फ मार्ट: सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लखपति दीदी योजना से एक कदम आगे और बढ़ाया है। इसके तहत स्वंय सहायता समूहों की महिलाएं अब सेल्फ मार्ट भी खोल सकेगी। इसके लिए समूहों को सरकार की ओर से सब्सिड़ी भी दी जाएगी।

बालिका छात्रावास

सरकार ने बजट में हर जिले में एक बालिका छात्रावास खोलने की घोषणा की है। बालिका छात्रावास के निर्माण से बेटियों के उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो सकेगा। सरकार की इस घोषणा से हर साल लगभग 150 बेटियों को फायदा मिल सकेगा।

पर्यटन

सरकार ने बजट में पर्यटन सेक्टर पर काफी फोकस किया है। स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ पर्यटन स्थलों के विकास का रोडमैप भी तैयार होगा। ऐसे में शेखावाटी के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बजट मिलने की आस भी जगी है।

स्कूलों में कटेंट लैब

युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार की ओर से स्कूलों में कटेंट लैब की स्थापना की घोषणा की है। शेखावाटी के 30 से अधिक स्कूलों में यह सुविधा शुरू होने से युवाओं को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।

फैक्ट फाइल

  • शेखावाटी में स्वंय सहायता समूह: 5 हजार
  • सीकर जिले में समूह: 3100 से अधिक
  • नई घोषणा से फायदा: 01 लाख
  • ईवी स्कूटी की दरों में बदलाव से फायदा: 45 हजार को लोगों को