
Sikar Crime (Patrika Illustrative image)
Sikar Crime: सीकर जिले के एक गांव के युवक पर महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। साथ ही अपने बच्चे के साथ छेड़छाड़ की शिकायत भी दी है। आरोप है कि युवक महिला को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया और वहीं बलात्कार किया।
बता दें कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने एफआईआर में बताया है कि आरोपी युवक ने पहले तो महिला को अकेला देखकर उसके साथ गांव में बलात्कार किया।
इसके बाद आरोपी युवक महिला को अपने साथ बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाकर कई बार जबरदस्ती बलात्कार किया। वहां पर महिला के सात साल के बच्चे को अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की।
रिश्तेदार ने 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की भी धमकी भी दी। नाबालिग के पिता ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई के सिलसिले में सीकर में रहती है। एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात उनके दूर के रिश्तेदार के साथ हुई थी। मुलाकात होने के बाद उस रिश्तेदार ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की को रिक्वेस्ट भेजी। सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ बातचीत करना शुरू कर दिया।
वह नाबालिग लड़की से मिलने के लिए सीकर आ गया। यहां पर आने के बाद आरोपी जब नाबालिग के पास गया तो उसने नाबालिग को किसी चीज में मिलाकर नशीला पदार्थ दे दिया और इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार नाबालिग लड़की से बलात्कार किया। आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।
Published on:
02 Feb 2026 07:35 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
