
जब्त कार। फोटो- पत्रिका
सिरोही। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोहिड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक कार से 8 किलो 160 ग्राम गांजा, एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद कर चार जनों को डिटेन किया है।
रोहिड़ा थानाधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता नियमित गश्त पर था। इसी दौरान वाटेरा नदी रपट, वाटेरी माता रोड पर एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की कार संदिग्ध अवस्था में नजर आई। कार को रुकवाने पर उसमें सवार युवक मौके से भागने लगे। पुलिस ने चालक सहित एक अन्य व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दो जने फरार हो गए। इसके बाद खेतों और झाड़ियों में तलाश की गई। करीब एक घंटे की सर्च के बाद फरार हुए दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।
थानाधिकारी अमराराम ने बताया कि कार की तलाशी के दौरान चालक सीट पर बैठे यासीन के पास से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन की पिछली सीट पर रखे कट्टे से लगभग 8 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा भारतीय मनोरंजन चिल्ड्रन बैंक के नोटों की एक गड्डी भी मिली है। आरोपियों से इन नोटों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। बरामद समस्त सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है।
यह वीडियो भी देखें
पुलिस ने बताया कि मामले में चित्तौड़गढ़ जिले के यासीन, राजसमंद जिले के शिवलाल और विष्णु जाट तथा रोहिड़ा थाना क्षेत्र के वजाराम को डिटेन किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जा रहा है।
Published on:
02 Feb 2026 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
