
-रोहिड़ा पुलिस की कार्रवाई दूसरे दिन भी रही जारी, दो स्थानों पर और पकड़ी गांजा-अफीम की अवैध खेती
-एक दिन पहले 11 क्विंटल अफीम व 2 क्विंटल 8 किलो गांजा के पौधे किए थे बरामद
सिरोही @ पत्रिका. जिले के रोहिड़ा थाना इलाके में दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में कई खेतों में नशे की पैदावार की जा रही है। पुलिस-प्रशासन से बचने के लिए सौंफ के बीच गांजा के पौधे उगाए गए। रोहिड़ा थाना पुलिस की ओर से अवैध गांजा व अफीम की खेती के मामले में पुलिस की कार्रवाई दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। पुलिस ने शनिवार को भी यहां दो स्थानों पर और कार्रवाई कर गांजा की खेती पकड़ी।
इससे एक दिन पहले पुलिस ने 11 क्विंटल अफीम व 2 क्विंटल 8 किलो गांजा के पौधे जब्त किए थे। पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। डीएसपी भंवरलाल चौधरी ने भी मौका मुआयना किया।
डीएसपी ने बताया कि अब तक रोहिड़ा के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अब तक कुल 7 स्थानों पर गांजा व अफीम की खेती पकड़ी है। यहां पानीयाफली क्षेत्र में कोसिया बांध के पास काकरलीफली नाले के किनारे खेतों में अफीम व गांजा की खेती की जा रही है। एसपी प्योलालशिवरान के निर्देशानुसार डीएसपी भंवरलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी अमराराम की टीम ने शुक्रवार को तीन स्थानों पर कार्रवाई की। जबकि शनिवार को दो स्थानों पर और कार्रवाई की गई। अब तक कुल 5 जगहों पर खेतों में गांजा व अफीम के पौधे जब्त किए जा चुके हैं।
9 खेतों में लहलहा रहे गांजा-अफीम के पौधे पकड़े
डीएसपी ने बताया कि यहां पानीयाफली क्षेत्र में कोसिया बांध के पास काकरलीफली नाले के किनारे कुल 9 खेतों में गांजा व अफीम के पौधे उगाए जा रहे हैं। जिनको पकड़ा है। पुलिस की जांच अभी जारी है। यह इलाका दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने से यहां तक पहुंचा कठिन है। इसके चलते नशे की अवैध पैदावार की जा रही थी।
सौंफ के बीच पौधे, पलास के पत्तों की बाड़
पुलिस के अनुसार आरोपी इतने शातिर हैं कि किसी को भनक नहीं लगे, इसलिए सौंफ की फसल के बीच गांजा के पौधे छिपाकर उगा रखे थे। साथ ही खेत के चारों तरफ पलास के पत्तों की बाड़ लगाई गई थी, ताकि बाहर से फसल दिखाई न दें, लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह जाल बेनकाब हो गया। रामाराम गमेती के पास से तो 87 किलो गांजा भी बरामद किया गया था। पुलिस की तलाशी के दौरान आसपास के खेतों में भी अफीम की फसल मिली। कई डोडों पर चीरा लगाया मिला।
Published on:
07 Feb 2026 10:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
