2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में वकीलों और टोलकर्मियों में फिर भिड़ंत, महिला वकील समेत तीन को टोलकर्मियों ने जमकर पीटा…सूचना के घंटे भर बाद पहुंची पुलिस

अधिवक्ता आरती पांडेय रविवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे अपने परिचितों के साथ ओबरा से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही थीं। जब उनकी गाड़ी लोढ़ी टोल प्लाजा पर शुल्क भुगतान के लिए रुकी, उसी दौरान टोलकर्मियों से कहासुनी हो गई।

2 min read
Google source verification
Up news, sonbhdra

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, वकीलों और टोलकर्मियों में मारपीट

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में आज वकीलों और टोलकर्मियों में जमकर मारपीट हो गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अधिवक्ताओं से टोल कर्मी बुरी तरह उलझे हुए हैं।

इसमें दिख रहा है कि लाल साड़ी में महिला वकील बीच-बचाव करती दिखीं। इसके बाद वह टोल बूथ के दरवाजे पर लात मारकर भिड़ गईं। इस घटना के बाद जिले के अधिवक्ताओं ने भारी आक्रोश है, पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लोढ़ी टोल प्लाजा पर जाम का कारण पूछने पर वकील पर हमला

रॉबर्ट्सगंज निवासी अधिवक्ता आरती ने बताया कि वह कार से नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दुबे के साथ ओबरा थाने के लिए निकली थीं। रविवार शाम करीब 4 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा पर बैरियर लेन में गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी।

इसको देख नवीन सिंह टोल बूथ काउंटर पर पहुंचे और जाम क्यों लगा है इस पर पूछने लगे।अधिवक्ता के मुताबिक इतना पूछते ही बूथ के अंदर बैठे टोलकर्मी ने नवीन सिंह को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब नवीन सिंह वापस नहीं लौटे, तो अवनीश दुबे उन्हें देखने गए।

एक वकील का सिर फूटा, दूसरे के हाथ में गंभीर चोट

इसी दौरान दो टोल कर्मियों ने नवीन सिंह पर हमला कर दिया, बीच-बचाव करने पहुंचे अवनीश दुबे के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि टोल कर्मियों ने दोनों को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। इस दौरान नवीन सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। जबकि अवनीश दुबे के हाथ में गंभीर चोट आई।

महिला वकील पर भी हमला, धक्के देकर गिराए टोलकर्मी

शोर और मारपीट देख अधिवक्ता आरती पांडेय जब बीच-बचाव करने पहुंचीं तो टोल कर्मियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया, गिरने से उन्हें भी चोट लग गई। आरती पांडेय ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी हाथों में पहने कड़े से हमला किया।

सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में टोल कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

रणधीर मिश्रा, CO

सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता के परिजनों के साथ टोल कर्मियों द्वारा विवाद किया गया। इस मामले में महिला अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेल खंगाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।