
साइबर ठगी
चूरू. वाहन मरम्मत के नाम पर 7.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने वार्ड संख्या 57 के व्यक्ति की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना के एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि परिवादी राकेश कुमार अग्रवाल (45) ने बताया कि उसकी एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
चूरू में वर्कशॉप पर संपर्क करने पर पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने के कारण काम करने से मना कर दिया गया। इसके बाद मित्र के माध्यम से सीकर निवासी सिद्धार्थ सिंह शेखावत से संपर्क हुआ, जिसने शोरूम से बाहर 7.50 लाख रुपए में गाड़ी ठीक करवाने का भरोसा दिलाया। रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ सिंह चूरू आकर गाड़ी व 3.50 लाख रुपए नकद लेकर गया।
रिपोर्ट में आगे बताया कि बाकी 4 लाख रुपए 8 अक्टूबर 2025 को बैंक के माध्यम से उसके खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बावजूद लंबे समय तक टालमटोल की जाती रही और दीपावली तक गाड़ी तैयार करने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। बाद में आरोपी सिद्धार्थ ने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई योगेश कुमार को सौंपी है।
Published on:
24 Jan 2026 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
