
श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी स्थित श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय अखण्ड राम नाम संकीर्तन की पूर्णाहूति शनिवार को भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई। अंतिम दिन देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें धोक लगाने के लिए लगी रहीं। मंदिर परिसर “सियाराम जय जय सियारामा” के जयकारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। अखण्ड राम नाम संकीर्तन की पूर्णाहूति शनिवार शाम सवा छह बजे भजनों की सरिता के साथ की गई। मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल ने बताया कि पांच दिवसीय इस महाउत्सव में श्रीगंगानगर सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक धोक लगाई। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी एवं ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रधान सुरेंद्र चौधरी एवं नरेश गोयल ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान मंदिर में तीन सौ से अधिक लड्डू और चूरमे की सवामणियों का भोग लगाया गया। मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यवसायी संदीप अनेजा, पूर्व पार्षद अशोक मुंजराल, राजेन्द्र छाबड़ा, योगेन्द्र शर्मा, अंजू अरोड़ा, राधेश्याम गोयल, सेवानिवृत्त सीएमएचओ डा. नरेश बसंल आदि शामिल थे।
Published on:
31 Jan 2026 11:37 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
