
एक साल में ३५५ खाद्य सामग्री के सैंपल, ११८ की आई रिपोर्ट, १० सैंपल फैल
टीकमगढ़. आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के दावे करने वाला खाद्य सुरक्षा विभाग खुद सवालों के घेरे में आ गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार बीते एक वर्ष में 355 खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक सिर्फ 118 सैंपलों की ही रिपोर्ट सामने आ सकी है। यानी बड़ी संख्या में सैंपल आज भी जांच के इंतजार में है। जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।
विभाग द्वारा 32 मामलों में 4 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना वसूलने की बात कही जा रही है, लेकिन आमजनों का कहना है कि यह राशि मिलावटखोरों के लिए न तो डर पैदा करती है और न ही उन्हें गलत काम से रोकने में सक्षम है। बताया गया कि रिपोर्ट में आई सैंपलों में से केवल 10 सैंपल ही फेल पाए गए, जबकि जिले के बाजारों में मिलावट को लेकर शिकायतें लगातार सामने आती रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं जांच प्रक्रिया में ही लापरवाही या ढिलाई तो नहीं बरती जा रही।
नए वर्ष में स्थिति और भी चिंताजनक नजर आ रही है। अब तक सिर्फ 6 सैंपल दूध और मिठाई के ही लिए गए है। जिले में हजार से अधिक मिठाई की दुकानें संचालित हो रही है। मकर संक्रांति सहित कई बड़े त्योहार निकल गए, लेकिन विभाग की सक्रियता सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आई। त्योहारों और शादियों के सीजन में इतनी कम जांच से विभाग की गंभीरता पर सवाल उठ रहे है।
बताया गया कि 4 लाख 40 हजार रुपए की वसूली भी अधिकतर पिछले वर्षों के मामलों से की गई है। जिनमें सैंपल फेल होने के बाद प्रकरण न्यायालय में चले। कई मामले आज भी अपर कलेक्टर की कोर्ट में प्रक्रियाधीन है।
दुकानदारों और ग्राहकों का कहना है कि पिछले महीने कुंडेश्वर क्षेत्र की दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए थे और जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही वही मिठाई ग्राहकों को बेच दी गई। अब तक उन सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आना, विभाग की कार्यप्रणाली पर एक और बड़ा सवाल खड़ा करता है।
नए साल में सिर्फ ६ मिठाई के सैंपलों को लिया गया है। वहीं पुराने ३५५ मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपलों को लिया गया था। ११८ सैंपल वापस आ गए और १० फैल हो गए है। कई मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
18 Jan 2026 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
