6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शशि कपूर (जन्म: 18 मार्च, 1938, निधन : 04 दिसम्बर 2017) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म 'आवारा' और 'आग' में काम किया था। साल 2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। शशि कपूर के 2 बेटे हैं। एक का नाम कुणाल कपूर है दूसरे के नाम करण कपूर है और बेटी का नाम संजना कपूर है। कुणाल कपूर 1981 में फिल्म आहिस्‍ता-आहिस्‍ता और 1982 में विजेता फिल्म में काम कर चुके हैं।





Latest Hindi News