2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ऐसे ही एक्टिंग करते रहे तो शेफाली की आत्मा को शांति…’, पराग त्यागी के पोस्ट पर यूजर ने किया कमेंट

Shefali Jariwala husband Come Back: पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के आठ महीने बाद एक्टर पराग त्यागी ने दमदार कमबैक किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए शो की झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 02, 2026

Shefali Jariwala husband Come Back

पराग त्यागी की टीवी पर वापसी (इमेज सोर्स: पराग त्यागी इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

Shefali Jariwala husband Come Back: टीवी दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है, क्योंकि एक्टर पराग त्यागी ने अपनी लंबी खामोशी तोड़ते हुए दमदार कमबैक कर लिया है। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के ठीक आठ महीने बाद, पराग ने सोशल मीडिया पर अपने नए शो की झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस का दिल भर आया। पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- “ऐसे ही एक्टिंग करते रहे तो शेफाली की आत्मा को शांति मिलेगी…”

बता दें शेफाली का 28 जून 2025 को सिर्फ 42 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था, जिसके बाद पराग लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहे। लेकिन अब उन्होंने एक नई शुरुआत की है। उनके नए शो की झलक देखकर फैन्स में उत्साह है, साथ ही भावुकता भी, क्योंकि सब जानते हैं कि यह कमबैक उनके लिए कितना भावनात्मक रहा होगा।

पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट की शेयर

पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अपकमिंग टीवी शो ‘चंदनबाला’ की एक झलक शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जल्द आ रहा है… चंदनबाला।" साथ ही पोस्ट में पराग शेफाली के प्रति प्रेम का इजहार भी करते नजर आए।

इसके बाद… उन्होंने एक और प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। क्लिप में दिवंगत शेफाली मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। पराग ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “ये है मेरी मस्ती खोर गुंडी। लव यू छोकरी, मुझे पता है तुम यहां हो गुंडी मेरे साथ मस्ती कर रही हो, मैं ये महसूस कर रहा हूं। तुम्हारे साथ मस्ती करने का इंतजार कर रहा हूं, सामने से।”

शेफाली जरीवाला-पराग त्यागी का करियर

पराग त्यागी की पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी प्यार जताया। उनकी दोस्त आरती सिंह ने लिखा- ‘ऑल द बेस्ट ब्रदर’ वहीं एक्ट्रेस जसवीर कौर ने कमेंट किया- ‘शानदार’ सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स और दोस्तों ने उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं दीं और उनके कमबैक की तारीफ की।

बता दें पराग त्यागी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत मशहूर शो ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी, जिसमें उन्होंने विनोद करंजकर का किरदार निभाया था। इसके बाद वे ‘ब्रह्मराक्षस’, ‘जोधा अकबर’, ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ जैसे कई पॉपुलर सीरियल्स में नजर आए। टीवी के अलावा उन्होंने बॉलीवुड और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। उनकी पहली फिल्म ‘ए वेडनेसडे!’ थी, जिसे काफी सराहा गया। इसके बाद वे ‘सरकार 3’ और तेलुगू फिल्म ‘अज्ञातवासी’ में भी दिखाई दिए।

उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला साल 2002 में आए सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं। उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ने पर उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में एक छोटा रोल मिला। बाद में उन्होंने वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ और डांस रियलिटी शोज ‘बूगी वूगी’ और ‘नच बलिए’ में हिस्सा लिया। शेफाली ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट भी रह चुकी थीं।