5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शो में कंटेस्टेंट को पड़ा थप्पड़, हाथापाई का वीडियो वायरल, ‘द 50’ शुरु होने से पहले ही बड़ा कांड

Rajat Dalal Slapped Digvijay Rathee in The 50: शो 'द 50' के हालिया प्रोमो में रजत दलाल ने दिग्विजय राठी पर हाथ उठा दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Rajat Dalal Slapped Digvijay Rathee in The 50

Rajat-Digvijay (सोर्स इंस्टाग्राम- @jiohotstarreality )

Rajat Dalal Slapped Digvijay Rathee in The 50: रियलिटी शोज की दुनिया में अगर ड्रामा, टकराव और तीखी बहस न हो तो दर्शकों की दिलचस्पी अधूरी लगती है। लेकिन जल्द शुरू होने जा रहा नया रियलिटी शो ‘द 50’ तो लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। 1 फरवरी से स्ट्रीम होने वाले इस शो का ताजा प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। वजह है- कंटेस्टेंट्स के बीच हुई आक्रामक झड़पें, जो प्रोमो में साफ तौर पर देखी जा सकती हैं।

राजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी की हिंसक झड़प (Rajat Dalal Slapped Digvijay Rathee in The 50)

प्रोमो में सबसे चौंकाने वाला पल तब सामने आता है, जब दिग्विजय सिंह राठी राजत दलाल से उनके दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हैं। दिग्विजय ये कहते नजर आते हैं कि जब पहले दूसरे लोग गाली-गलौज कर रहे थे, तब राजत ने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। ये सवाल राजत को इतना नागवार गुजरता है कि वो अपना आपा खो बैठते हैं और हालात हाथापाई तक पहुंच जाते हैं। वो दिग्विजय पर सीधा हाथ उठा देते हैं।

वीडियो में दिखता है कि राजत गुस्से में दिग्विजय पर हमला कर देते हैं, जिसके बाद वहां मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़ पड़ते हैं। ये नजारा देखकर साफ है कि शो के शुरुआती दिनों में ही माहौल बेहद तनावपूर्ण होने वाला है।

सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच तीखी नोकझोंक

सिर्फ यही नहीं, प्रोमो में सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी जबरदस्त बहस देखने को मिलती है। सपना अदनान को खुलेआम चेतावनी देती नजर आती हैं और उनके तेवर काफी सख्त दिखाई देते हैं। जवाब में अदनान भी गुस्से में प्रतिक्रिया देते हैं, जिससे माहौल और गरमा जाता है।

निक्की तंबोली का गेम प्लान

प्रोमो में निक्की तंबोली भी सुर्खियों में हैं। वो एक सह-प्रतियोगी के साथ बहस करती दिखाई देती हैं और बाद में अरबाज पटेल से कहती हैं कि वो चाहती हैं कि सामने वाला खिलाड़ी इतना आक्रामक हो जाए कि शो छोड़कर चला जाए।

पहले दिन ही भिड़े करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज

एक और प्रोमो में टीवी के जाने-माने अभिनेता करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज पहले ही दिन एक टास्क के दौरान आमने-सामने आ जाते हैं। करण गुस्से में सिद्धार्थ को सख्त चेतावनी देते नजर आते हैं, जिससे ये साफ हो जाता है कि शो में टकराव सिर्फ पर्सनल नहीं, बल्कि गेम से जुड़े भी होंगे।

50 सेलेब्स, 50 कहानियां और ढेर सारा ड्रामा

‘द 50’ को खास बनाता है इसका अनोखा फॉर्मेट और 50 मशहूर चेहरों की मौजूदगी। मेकर्स लगातार ऐसे प्रोमो रिलीज कर रहे हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं। शो शुरू होने से पहले ही जिस तरह के झगड़े और टकराव सामने आए हैं, उससे ये तय है कि आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा अपने चरम पर होगा।