8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैकर्स-मूवर्स से हो जाएं सावधान! फेमस टीवी एक्ट्रेस हुईं शिकार, ऐसे उड़ाते हैं कीमती सामान और रुपये

पैकर्स-मूवर्स स्कैम: टीवी अभिनेत्री नेहा मलिक को ठगने वाले फर्जी पैकर्स-मूवर्स गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनके पास से लाखों का सामान पुलिस ने बरामद किया है। चलिए जानते हैं, आखिर ये ठग गैंग कैसे वारदात को अंजाम देते थे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 08, 2026

Packers-Movers Scam

फर्जी पैकर्स-मूवर्स का भंडाफोड़ (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड)

पैकर्स-मूवर्स स्कैम: मुंबई के मालाड में टीवी अभिनेत्री नेहा मलिक के साथ बड़ी ठगी हुई। पैकर्स-मूवर्स के नाम पर चल रहे नए स्कैम का वह शिकार बनीं। अभिनेत्री की शिकायत पर कुरार पुलिस ने फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स गैंग को गिरफ्तार कर लाखों का सामान बरामद किया है।

गिरोह पहले लोगों का भरोसा जीतते हैं…

दरअसल, यह गिरोह खुद को मशहूर ट्रांसपोर्ट कंपनी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था और फिर उनका कीमती सामान लेकर गायब हो जाता था। नेहा मलिक को ठगने के बाद पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि इसी तरह कई लोग इस गैंग का शिकार बन चुके हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

टीवी अभिनेत्री नेहा मलिक आपबीती

टीवी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ‘इनफील्ड लॉजिस्टिक पैकर्स एंड मूवर्स’ नाम की कंपनी से संपर्क किया। वे मुंबई के मालाड में रहती थीं और लोखंडवाला, कांदिवली में नए घर में शिफ्ट होना चाहती थीं। साथ ही उन्हें शादी के लिए गहने और कपड़ों के साथ यूपी भी जाना था। आरोपी वैभव सिंह ने खुद को कंपनी का मालिक बताकर कम कीमत में सामान शिफ्ट करने का भरोसा दिला दिया।

फिर उसने यूपी से अपने कुछ मजदूरों को नेहा के घर भेजा। मजदूरों ने उनके कपड़े, मेकअप, जूते, पेंटिंग्स, शीशे और एंटीक सामान समेत 18 बैग पैक कर लिए। पहले नेहा ने 11,700 रुपये ऑनलाइन दे दिए, लेकिन सामान देखकर गैंग ने अगले दिन वजन और साइज का बहाना बनाकर बिल को 25,506 रुपये कर दिया।

अभिनेत्री ने जब आपत्ति जताई और सामान लौटाने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कई बार संपर्क के बावजूद न तो सामान पहुंचाया गया और न ही वापस किया गया। मजदूरों ने अभिनेत्री के फ्लैट से उठाए सभी कीमती बॉक्स को मुंबई के अंधेरी साकीनाका समर्थ बिल्डिंग में छुपा दिया। अभिनेत्री के बार-बार पूछने पर भी आरोपी ने सामान नहीं दिया और फोन बंद कर दिए। इसके बाद अभिनेत्री ने कुरार पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की और साकीनाका समर्थ बिल्डिंग से अभिनेत्री का सामान बरामद किया।

पुलिस ने नागरिकों से की अपील

पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी को छापेमारी कर आरोपी विजय रामावतार पाल (40) को गिरफ्तार किया गया। वह पेशे से मजदूर है और इस फर्जी पैकर्स-मूवर्स गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जाता है। विजय सीधे तौर पर लोगों का सामान पैक करने और ट्रांसपोर्ट करने में शामिल था। गैंग का मास्टरमाइंड वैभव सिंह और दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 2 फरवरी को पुलिस ने अभिनेत्री का पूरा सामान वापस उनके हवाले कर दिया।

कुरार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पैकर्स और मूवर्स की सर्विस लेते समय कंपनी की अच्छी तरह जांच करें और उनके दस्तावेज जरूर चेक करें, क्योंकि ऑनलाइन ठगी करने वाले ऐसे गैंग लगातार सक्रिय रहते हैं।