
Karan Patel Tattoo in Show The 50 (सोर्स- @ujaifalii)
Karan Patel Tattoo in Show The 50: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता करण पटेल इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दमदार पर्सनालिटी और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले करण इस बार अपने खेल या रणनीति की वजह से नहीं, बल्कि एक तस्वीर के कारण सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। शो से जुड़ी उनकी एक फोटो ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर करण पटेल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई। इस फोटो में उनके हाथ की कोहनी के पास बना एक टैटू साफ नजर आ रहा है। जब लोगों की नजर उस टैटू पर पड़ी, तो देखा गया कि वो उर्दू लिपि में लिखा हुआ है और उसमें 'अल्लाह' शब्द दिखाई दे रहा है। बस यहीं से मामला तूल पकड़ गया। कुछ यूजर्स ने इस टैटू को निजी आस्था और कला की अभिव्यक्ति बताया, तो वहीं कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए करण को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर एक वर्ग का कहना है कि करण एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में उनके शरीर पर अल्लाह के नाम का टैटू बनवाना गलत है। कुछ लोगों ने इसे धर्म से जोड़ते हुए सवाल उठाए, जबकि कई यूजर्स ने करण के निजी फैसले का समर्थन भी किया। देखते ही देखते करण पटेल का नाम ट्रेंड करने लगा और टैटू को लेकर बहस तेज हो गई।
हालांकि, करण पटेल ने ये टैटू कब करवाया, इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। दरअसल करण ने अपनी बाजू पर हर धर्म के नाम का टैटू गुदवाया हुआ है। इसमें ओम, क्रॉस और अल्लाह का नाम शामिल है।
करण पटेल का करियर टीवी जगत में काफी मजबूत रहा है। ‘कसम से’ और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे लोकप्रिय शोज से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। अपनी आक्रामक इमेज और ईमानदार राय के चलते वह कई बार विवादों में भी रहे हैं, लेकिन हर बार अपने काम के दम पर वापसी करने में कामयाब रहे हैं। ‘द 50’ में भी उनका अंदाज़ कुछ अलग और प्रभावशाली माना जा रहा है।
अगर बात करें रियलिटी शो ‘द 50’ की, तो ये एक अनोखे कॉन्सेप्ट वाला शो है, जिसमें टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 50 जानी-मानी हस्तियों को एक साथ लाया गया है। इस शो में करण पटेल के अलावा लवकेश कटारिया, उर्वशी ढोलकिया, निक्की तंबोली, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, दिग्विजय राठी और शाइनी दोशी जैसे चर्चित चेहरे भी शामिल हैं।
Updated on:
04 Feb 2026 06:11 pm
Published on:
04 Feb 2026 05:36 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
