
फोटो पत्रिका नेटवर्क
उदयपुर। कुराबड़ कस्बे के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में बुधवार शाम महिला टेलर पर जानलेवा हमले के बाद गुरुवार को क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति रही। पीड़िता की दुकान और मोहल्ले में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस की टीमें अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी हैं, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी हमलावरों का पता नहीं चल पाया।
थानाधिकारी तेजू सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से पुलिस को परेशानी हो रही है। हालांकि, कस्बे के अन्य प्रवेश और निकास द्वारों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। ब्रह्मपुरी इलाके में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पीड़िता के पुश्तैनी घर पर भी अतिरिक्त जाप्ता लगा रखा है। परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग दोहराई है।
यास्मीन पुत्री फैयाज शाह बुधवार शाम अपनी सिलाई की दुकान पर काम कर रही थी तभी अज्ञात युवक दुकान पर आया और बहन के कपड़े मांगे। यास्मीन ने मना किया तो वह चला गया, लेकिन 20 मिनट बाद लौटकर आया और यास्मीन पर चाकू या कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर ने सिर, गर्दन और हाथ पर वार किए। पीड़िता ने बताया कि वह लहूलुहान हालत में चिल्लाते हुए दुकान से निकली, लेकिन भीड़ तमाशा देखती रही। अंत में परिजनों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। अत्यधिक खून बहने से यास्मीन को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। बताया गया कि यास्मीन अपने घर का पालन-पोषण सिलाई का काम करके ही करती है।
Updated on:
12 Feb 2026 07:37 pm
Published on:
12 Feb 2026 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
