10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चलो होटल चलते हैं…पहुंचते ही होश खोने लगी लड़की, आराम करने की बात कहकर बनाया शारीरिक संबंध

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और बाद में अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Udaipur Crime News

Udaipur Crime News (Patrika File Photo)

Udaipur Crime News: उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाने में एक लड़की ने बलात्कार और मारपीट किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने आरोपी रेहट वाली घाटी हाल उतावलिया ढिकली निवासी राजू उर्फ जीवनदास वैष्णव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

बताया कि आरोपी से उसकी जान पहचान थी। उसके परिजनों की जमीन बेचने के लिए आरोपी राजू को कहा था। आरोपी जमीन के खरीदार बताने के लिए कॉल करता रहता था। इसी सिलसिले में एक खरीदार से बात कराने के लिए राजू उसको साथ ले गया।

हाइवे किनारे स्थित होटल ले गया

नेशनल हाइवे-76 स्थित होटल लालगढ़ ले गया, जहां ग्राहक के आने का इंतजार करना बताया। इसी दौरान उसने धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे लड़की होश खोने लगी। आरोपी लड़की को आराम कराने के बहाने कमरे में ले गया और बलात्कार करने लगा।

वह पूरी तरह से होश में नहीं रहने के कारण विरोध नहीं कर पाई। इसके बाद आरोपी उसे वापस घर के बाहर छोड़कर चला गया तो वह जैसे-तैसे घर पहुंची। अपने साथ हुई घटना में बेइज्जती के डर से चुप रही।

इसके बाद आरोपी लड़की के न्यूड फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने 6 फरवरी रात 8 बजे आरोपी ने घर पहुंचकर हल्ला किया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उससे मारपीट की।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग