10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने उड़ा दिया परिवार का होश, मां बोली…नहीं रहे मुंह दिखाने लायक

देवरिया में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह घटना पिछले साल नवंबर की बताई जा रही है,

2 min read
Google source verification
Up news Deoria nrws

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, किशोरी का गैंगरेप

देवरिया जिले में होश उड़ा देने वाली घटना हुई है, जिले के लार थानाक्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी से गांव के ही चार नाबालिगों द्वारा गैंग रेप का मामला सामने आया है। वारदात पिछले साल नवंबर की है पर दुष्कर्म का पता शुक्रवार को तब चला जब किशोरी के पेट में दर्द उठा और अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई।

अल्ट्रासाउंड में दो माह की गर्भवती निकली किशोरी

जांच रिपोर्ट में किशोरी लगभग दो महीने की गर्भवती मिली। इसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चारों नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और देर रात दो आरोपियों को घर से हिरासत में ले लिया। दो आरोपी फरार हैं।

गांव में ही कक्षा आठ की छात्रा है पीड़िता

जानकारी के मुताबिक जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ घर पर रहती है। पिता बाहर काम करते हैं। किशोरी गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है।

आरोप है कि चार किशोरों ने गैंगरेप किया

पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि वर्ष 2025 के नवंबर में गांव के ही चार नाबालिग लड़के उसे अगवा कर एक आरोपी के घर में ले गए और वहां सभी ने उसके साथ रेप किया। यह बात किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिए।

सख्ती पर आपबीती बताईजल, पुलिस को दी गई सूचना है

शुक्रवार को किशोरी के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। उसने मां को यह बात बताई तो वह उसे अस्पताल ले गईं, जहां जांच में पता चला कि वह करीब दो महीने की गर्भवती है।

इतना सुनते ही मां के होश उड़ गए हैं, मां ने जब सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने नवंबर में उसके साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें दी।इसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी जानकारी पुलिस को फोन पर दी।

देर शाम पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद वारदात स्थल की जांच की और देर रात दो आरोपियों को उनके घर से ही दबोच लिया।

मनोज कुमार, CO

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही चार किशोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग