1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाड़ी में भगवान की फोटो और लिखवा रखा है नाम, तो हो जाएं सावधान! पहले जान लें ज्योतिषीय प्रभाव

Vahan Par Bhagwan ka Name Likhvaye Ya Nahi: वाहन पर भगवान का नाम लिखवाएं या नहीं? इस सवाल का जवाब इस लेख में विस्तार से समझिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Adarsh Thakur

Jan 28, 2026

God Names on Vehicles

Vahan Par Bhagwan ka Name Likhvaye Ya Nahi: वाहन पर भगवान का नाम लिखवाएं या नहीं? (PC: AI)

God Names on Vehicles: भारत में अपनी नई कार या बाइक पर जय श्री राम, जय श्री श्याम, 'ॐ' लिखवाना या किसी देवता की तस्वीर लगवाना एक आम परंपरा है। लोग इसे सुरक्षा और सुखद यात्रा की कामना से जोड़कर देखते हैं। क्या आप जानते हैं कि बिना नियमों के ऐसा करना फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए समझते हैं, ज्योतिष और वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही होता है या गलत।

आस्था और सुरक्षा का मेल

ज्यादातर लोग वाहन पर भगवान का चित्र इसलिए लगाते हैं, ताकि सफर के दौरान कोई दुर्घटना न हो और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) बनी रहे। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी, गणेश जी या मां दुर्गा का स्मरण करने से यात्रा की बाधाएं दूर होती हैं और ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है।

सफर से पहले क्या बोलना चाहिए?

रामभद्राचार्य जी के अनुसार, किसी भी वाहन में सफर शुरु करने से पहले रामचरितमानस के लंकाकांड की इस प्रसिद्ध चौपाई का स्मरण करना चाहिए। यह पंक्तियां वाहन पर बैठने से पहले सुरक्षित यात्रा के लिए पढ़ी जाती है।

चलत बिमान कोलाहल होई। जय रघुबीर कहइ सबु कोई॥
सिंहासन अति उच्च मनोहर। श्री समेत प्रभु बैठे ता पर॥

वाहन पर भगवान का नाम लिखवाना शुभ कब होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप वाहन पर फोटो या नाम लिखवा रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है:

  • गणेश जी: इनकी प्रतिमा डैशबोर्ड के सामने की ओर होनी चाहिए।
  • हनुमान जी: इनकी तस्वीर ड्राइवर की दाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है।
  • सफाई: फोटो या स्टिकर हमेशा साफ और स्पष्ट होने चाहिए। धूल जमी हुई या फटी हुई तस्वीरें नकारात्मकता (Negativity ला सकती हैं।

वाहन पर भगवान का नाम लिखवाना अशुभ कब होता है?

ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इन स्थितियों में भगवान का फोटो या नाम वाहन पर ना लिखवाएं:

  1. नशा और मांसाहार: यदि आप वाहन में बैठकर शराब या मांसाहार का सेवन करते हैं, तो भगवान की फोटो लगाना उनका अपमान माना जाता है। इससे शुभ फल के बजाय दोष लगता है।
  2. दिखावा: बहुत बड़े अक्षरों में या पूरे वाहन को नाम से ढंक देना भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
  3. पुरानी फोटो: विशेषज्ञ, सूरज की रोशनी से फीकी पड़ी या फटी हुई तस्वीरों को तुरंत हटा देने की सलाह देते हैं।

वाहन पर भगवान का फोटो व नाम लगाने का सही तरीका क्या है?

  • नाम या फोटो का आकार छोटा और सुंदर रखना चाहिए।
  • वाहन को नियमित साफ रखें और समय-समय पर उसपूजा करें।
  • वाहन में हनुमान चालीसा या कोई छोटा स्तोत्र रखना भी बहुत शुभ माना जाता है।

{ अस्वीकृति(Disclaimer): यह लेख मान्यताओं पर आधारित है। हम किसी भी बात की पुष्टि और दावा नहीं करते। ज्यादा जानकारी के लिए आप, संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।}

Frequently Asked Questions