1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Swapna Shastra: सपने में ये चीजें दिखना करोड़पति होने का है संकेत, हर काम में मिलती है कामयाबी!

Swapna Shastra in Hindi: सपने में भगवान, सोना-चांदी, गाय और दीपक दिखना क्या संकेत है? इस आर्टिकल में विस्तार से समझिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Adarsh Thakur

Jan 28, 2026

SWAPNA SHASTRA SCIENCE

SWAPNA SHASTRA ARTICLES IN HINDI: सपने में भगवान, सोना-चांदी, गाय और दीपक दिखना क्या संकेत है? (फोटोः एआई)

Swapna Shastra Luck Signs: सोते समय आने वाले सपनों को लेकर लोगों के मन में अक्सर ये प्रश्न रहता है कि ये काल्पनिक हैं या हकीकत? इसका जवाब स्वप्न शास्त्र में मिलता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने आपके आने वाले कल का आईना होते हैं। इसका मतलब ये नहीं होता कि जो सपने में आपके साथ हुआ है या आपने देखा है, वह सचमुच घटित होगा, बल्कि यह सपने किसी और घटना का संकेत देते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो केवल चुनिंदा भाग्यशाली लोगों को ही आते हैं। ऐसे ही 5 सपनों के बारे में हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

देवी-देवता और मंदिर के दर्शन

सपने में किसी भव्य मंदिर की सीढ़ियां चढ़ना या ईश्वर की मूर्ति देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब, आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने वाली है और जल्द ही आपको किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है।

कमल का फूल और सफेद गाय

माता लक्ष्मी का प्रतीक कमल और पवित्र कामधेनु गाय का सपना आना सुख-समृद्धि का सूचक माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपके घर में खुशहाली आएगी और जल्द आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

खुद को आसमान में उड़ते देखना

अगर आप खुद को बिना किसी सहारे के हवा में उड़ते हुए देखते हैं, तो यह आपके बढ़ते आत्मविश्वास और करियर में ऊंची छलांग का इशारा माना जाता है। आप जल्द ही अपने क्षेत्र में नेतृत्व (Leadership) कर सकते हैं।

सोना-चांदी और गहने

सपने में कीमती धातुओं का दिखना आने वाले समय में आर्थिक लाभ होने का संकेत है। यह गरीबी दूर होने, व्यापार में जबरदस्त मुनाफे या नौकरी में प्रमोशन का इशारा है।

शिवलिंग या जलता हुआ दीपक

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शिवलिंग का दिखना शत्रुओं पर विजय और समस्याओं के अंत का प्रतीक माना जाता है। वहीं, जलता दीपक ज्ञान के प्रकाश और समाज में आपके बढ़ते कद को दिखाता है।

{अस्वीकृति (Disclaimer): ये लेख स्वप्न शास्त्र की बातों और लोक मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी किसी भी बात की पूर्ण सटीकता का दावा या पुष्टि नहीं करते। ज्यादा जानकारी के लिए स्वप्न शास्त्र एक्सपर्ट की सलाह लें।}

Frequently Asked Questions