13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी! पहले हो चुके ब्लास्ट में गई थी 9 जानें; चारों तरफ अफरा-तफरी

Crime News: न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां पहले हो चुके ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हुई थी।

2 min read
Google source verification
bomb threat issued against district and sessions court in varanasi after an earlier blast claimed 9 lives

वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी होने के बाद कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिसर में तलाशी अभियान चलाया है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं से घर जाने की अपील भी की है।

UP News in Hindi: वाराणसी में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

जानकारी के मुताबिक, जिला जज संजीव शुक्ला को ईमेल के जरिए कचहरी को उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि देर रात जिला जज को एक मेल भेजा गया जिसमें कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी के बाद शुक्रवार को कचहरी परिसर में आपा धापी का माहौल बना रहा।

Varanasi News In Hindi: पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

बम की धमकी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, पुलिस को किसी भी तरह का संदिग्ध सामान नहीं मिला। इसके साथ ही जिला जज ने अधिवक्ताओं से घर जाने की अपील की। वहीं, पुलिसकर्मी भी संदिग्ध वस्तुओं को लेकर अधिवक्ताओं को आगाह करते नजर आए।

Uttar Pradesh Crime News: पहले हो चुके ब्लास्ट में गई थी 9 जानें

गौरतलाब है कि 23 नवंबर 2007 को बनारस के कचहरी में बम ब्लास्ट हुआ था और यह ब्लास्ट सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया था। इस ब्लास्ट में तीन अधिवक्ताओं समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई थी जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे।

मिर्जापुर कोर्ट परिसर में भी जारी हुआ अलर्ट

वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मिर्जापुर जिला बार एसोसिएशन ने भी अलर्ट जारी किया है। जिला बार एसोसिएशन ने एक पत्र जारी करते हुए अधिवक्ताओं से कहा है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जिला जज मिर्जापुर को बताया गया है कि कुछ अवांछनीय तत्व न्यायालय में न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ताओं को लक्ष्य करके बम ब्लास्ट कर सकते हैं।

जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से स्वयं की सुरक्षा और अन्य अधिवक्ताओं की सुरक्षा करने का आग्रह किया है। पत्र के अनुसार गतिविधि का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का दिया गया है। यह पत्र जिला बार एसोसिएशन मिर्जापुर के प्रेसिडेंट द्वारा जारी किया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच चुका है और जांच पड़ताल की जा रही है।