RBSE Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (Raj.Board Exams)12 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने इस बार सख्त नकल विरोधी इंतजाम (RBSE Guidelines)किए हैं। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी व्यवस्था (Exam Instructions)लागू की गई है और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।