16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

आंवला नवमी 2025: मंदिरों में सजी ठाकुरजी की झांकी, महिलाओं ने आंवले के पेड़ की लगाई परिक्रमा

Jaipur ; कार्तिक मास में पड़ने वाली आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।

Google source verification

जयपुर। आंवला नवमी पर शहर के गोविंद देवजी मंदिर, राधा-दामोदर मंदिर, राम जानकी मंदिर सहित अन्य ठाकुरजी के मंदिर में भक्तों की रौनक रही। महिला श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष की परिक्रमा करते हुए दीप जलाए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई जगह महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए। आंवला नवमी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के साथ आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है।