– जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा
जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर से तापमान में गिरावट से सर्दी के तेवर तेज हो गए हैं। आज सवेरे न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों को गलन महसूस हुई। हालांकि आज सवेरे सूर्यदेव निकले, बावजूद इसके सर्दी के तेवर तीखे रहे। वहीं प्रदेश की बात करे तो आज कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, मेवाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे सर्दी का असर तेज रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तामपान 9 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 24 रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम में बदला चलते आज कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके असर से सर्दी का जोर बढ़ा है।