15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Mousam: फरवरी में ही बाड़मेर में 35 के पार पहुंचा पारा, राजस्थान के इन 9 शहरों में भी हाल खराब

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव और साफ आसमान के कारण तापमान में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की गर्मी और शुष्क मौसम बना रह सकता है।

Google source verification

जयपुर। गर्मी की तपिश एक बार फिर तेज होने लगी है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलते ही दिन के तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजस्थान के नौ शहरों में पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को दिन में गर्मी का एहसास सताने लगा है। शनिवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश के नौ शहरों में पारा 31 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। इससे दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शनिवार को 24 घंटे के दौरान बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और कोटा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव और साफ आसमान के कारण तापमान में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की गर्मी और शुष्क मौसम बना रह सकता है।