1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

तीज त्योहार का महीना , 16 दिन में 8 सामाजिक और धार्मिक पर्व

अंबेडकर, महावीर, संत खेतेश्वर, होमाष्टमी, संत पीपा व हनुमान जयंती सहित रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा

Google source verification

जोधपुर. इस महीने सभी धर्मों के व्रत त्योहार के साथ विभिन्न समाजों के आराध्य देव की जयंती की धूम रहने वाली है। इनमें वैशाखी, राम नवमी और हनुमान जयंती भी प्रमुख है। इसी माह दो दिन पहले ईद का पर्व मनाया गया। वहीं वैशाखी का त्योहार भी शनिवार मनाया जाएगा। मौसम में बदलाव के साथ ही इस माह बहुत सारे व्रत-त्योहार मनाए जा रहे है। शीतला अष्टमी से शुरू हुए धार्मिक मेलों के बाद चैत्र नवरात्रि का पर्व भी शहरवासियों ने मनाया। वहीं गणगौर के पर्व पर गवर-इसर की पूजा भी सुहागिन महिलाओं ने की। अब आने वाले 16 दिनों में आठ सामाजिक जयंती महोत्सव के साथ धार्मिक पर्व भी मनाए जाएंगे। इससे पहले शीतला अष्टमी, पापमोचिनी एकादशी, सोमवती अमावस्या, चैत्र नवरात्र, ईद-उल-फितर व गणगौर का पर्व धूमधाम से मनाया गया है। Chaitra Month Vrat Tyohar 2024


निकलेगी शोभायात्रा
शहर में 14 अप्रेल को डॉ भीमराव अंबेडकर के स्मृति दिवस पर अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान नागौरी गेट चौराहे पर अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 21 को महावीर जयंती का आयोजन होगा।

जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर शहर में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह 22 को राजपुरोहित समाज के संत खेतेश्वर महाराज का 111वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। संत खेतेश्वर जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में समाज के बंधु शामिल होंगे। वहीं 23 अप्रेल को संत पीपाजी महाराज का जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत विजय चौक से झांकीयुक्त शोभायात्रा रवाना होकर उम्मेद चौक, माणक चौक, त्रिपोलिया बाजार, सोजती गेट से मोहनपुरा पुलिया होते हुए रातानाडा स्थित समाज के भवन पर पहुंच कर विसर्जित होगी।

अब इन पर्वोंपर रहेगी धूम
13 अप्रेल को वैशाखी पर्व मनाया जाएगा। पंजाबी और सिख समाज के लोग वैशाखी को सबसे बड़ा त्योहार मानते है। वहीं नई फसल का स्वागत करने के लिए भी वैशाखी को मनाया जाता है। शहर में सिख समाज के लोगों ने पर्व को सेलिब्रेट करने की तैयारी की है। 16 अप्रेल को होमाष्टमी, 17 अप्रेल को रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के राम नवमी महोत्सव समिति की ओर से रामनवमी महोत्सव पर शहर के घंटाघर से भीतरी क्षेत्र होते हुए सरदारपुरा सत्संग भवन तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली आकर्षक झांकियां शामिल होगी। इसी तरह 19 को कामदा एकादशी, 21 को अनंत त्रयोदशी व 23 को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। हनुमान जयंती को लेकर शहर के हनुमार मंदिरों में भी तैयारियां की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़