7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

स्वीकृति के चार साल बाद भी अधूरा सपना: खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग तेज, लामबंद हुए खेल संघों के पदाधिकारी

हिण्डौनसिटी . शहर में चार साल पहले स्वीकृत हुए खेल स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेलप्रेमी लामबंद हो गए। उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर खिलाडिय़ों को सुविधाएं देने के प्रति बरती जा रही उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सरकारें खेलों को बढ़ावा […]

Google source verification

हिण्डौनसिटी . शहर में चार साल पहले स्वीकृत हुए खेल स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेलप्रेमी लामबंद हो गए। उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर खिलाडिय़ों को सुविधाएं देने के प्रति बरती जा रही उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सरकारें खेलों को बढ़ावा दे रहीं हैं, और यहां जिम्मेदार अधिकारी स्टेडियम लिए भूमि आवंटन और राशि स्वीकृति के बाद भी निर्माण शुरू नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने एसडीओ हेमराज गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। दरअसल क्षेत्र के खिलाडिय़ों की खेलों के नियमित अभ्यास में मैदान के टोटे की समस्या को लेकर राजस्थान पत्रिका ने 17 जनवरी के अंक में ‘ चार वर्ष पहले मिली स्टेडियम की सौगात, अब तक नहीं हुई साकार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार में निर्माण को लेकर ठुलमुल रवैया के उजागार होने पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, पूर्व खिलाड़ी व खेल प्रेमी सक्रिय हुए और सामूहिक रूप से उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच की एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर निर्माण शुरू करने की मांग की। गौरतलब है कि वर्ष 2022-2& के राज्य बजट में हिण्डौन को खेल स्टेडियम की सौगात दी गई थी। इसके लिए सरकार ने 2.& हैक्टेयर भूमि आवंटित की थी और 1.5 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत की थी। लेकिन जिला खेल अधिकारी व निर्माण एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कार्यवाही न होने पर खेल संघों और खिलाडिय़ों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुरूप अभ्यास स्थल न होने से क्षेत्र के खिलाड़ी बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में पिछड़ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जिला बेसबॉल संघ के सचिव गोपाल ङ्क्षसह बेनीवाल, खेल विभाग के रिटायर्ड उपजिला शिक्षाधिकारी मुरारीलाल शाक्यवार, रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक केदार लवानिया, जिला सॉफ्टबॉल संघ अध्यक्ष व राष्ट्रीय अंपायर देवीसहाय शर्मा, पूर्व क्रिकेटर महेश सोनी, बॉडीबिल्डर अजीत सूरोठिया, मिस्टर राजस्थान अरशद कुरैशी, सॉफ्टबॉल संघ के विजय शर्मा, बबली सोलंकी, पूर्व क्रिकेटर राजीव चतुर्वेदी, बैडङ्क्षमटन खिलाड़ी मुकेश धाकड़, राजीव गोयल, भुवनेश गोयल, खेल प्रेमी रफीक चौधरी, राजेश तिवाड़ी अजीत कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

भूमि का कराएं सीमा ज्ञान, ताकि शुरू हो कार्य
ज्ञापन में कहा गया कि जाट का तालाब के पास स्थित भूमि पर स्टेडियम स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। नगरपरिषद के कर्मियों ने भूमि पर कचरा डाला हुआ है, जिससे सीमांकन प्रक्रिया अधर में है। खेल प्रेमियों का कहना था कि पट्टा जारी होने के कई वर्ष बाद भी खेल अधिकारी ने आवंटित भूमि का सीमाज्ञान कराने की जहमद नहीं उठाई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने 11 माह पूर्व 6 माह पुरानी हाल दिखा कर कार्यवाही शुरू होने से पहले ही खेल स्टेडियम को फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके लिए जल्द सीमा ज्ञान की जरुरत है,ताकि निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई हो सके।

इनका कहना है
जिला खेल अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली है। साथ ही आपसी सामंजस्य बनाकर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
हेमराज गुर्जर, एसडीओ, हिण्डौनसिटी