10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

लव जिहाद : बलात्कार के आरोपी के परिजन धमका रहे पीडि़त परिवार को

-थाना, चौकी प्रभारी का तबादला करने की भी दे रहे धमकी -सकल हिंदू समाज में आक्रोश, आरोपी के अतिक्रमण तोडऩे की मांग

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jan 31, 2026

पंधाना थाना की बोरगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों आदिवासी महिला से बलात्कार के आरोपी का परिवार अब पीडि़त परिवार को धमका रहा है। गुरुवार को सकल समाज की ओर से हिंदू जागरण मंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी के अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा भी बलात्कार के केस में बढ़ाने की मांग रखी।

गुरुवार को हिंदू जागरण मंच और सकल हिंदू समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्टर के नाम एडीएम केआर बड़ोले को ज्ञापन सौंपा। हिंदू जागरण मंच पदाधिकारियों ने बताया कि आरोपी तस्लीम पिता गुलाम निवासी खिराला एक आदतन अपराधी है। इसके पूर्व उस पर वर्ष 2016-17 में भी धारा 376 का केस दर्ज है। पिछले दिनों एक गरीब आदिवासी महिला के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी जेल में बंद है। आरोपी का परिवार पीडि़तों को धमकाकर राजीनामा करने का दबाव बना रहा है।

15 दिन में करवा देंगे ट्रांसफर
हिंदू जागरण मंच ने बताया कि आरोपी का परिवार एक राजनीतिक पार्टी से संबंधित है, जिसके कारण पंधाना थाना प्रभारी और बोरगांव चौकी प्रभारी का 15 दिन में ट्रांसफर कराने की धमकी दे रहा है। सकल हिंदू समाज ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा केस में बढ़ाई जाए और आरोपी का अतिक्रमण चिह्नित कर तोड़ा जाए। इस दौरान जिला सहसंयोजक हिंदू जागरण मंच रितेश कुशवाह, विक्की चौहान, विनोद मोहिते, सुभाष, नीरज कुशवाह, फत्तू मलगाय, मुकेश मोरे सहित ग्रामीण मौजूद रहे।