Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

खंडवा

No video available

विधायक की कार ने कांग्रेस नेता के भाई की बाइक को मारी टक्कर, दोनों पैरों में गंभीर चोट

पंधाना रोड पर सब्जी मंडी के सामने विधायक कंचन तनवे की कार एमपी 12-सीए-8991 ने बाइक को टक्कर मार दी। कार उनका बेटा लक्की चला रहा था। दुर्घटना में कांग्रेस नेता के भाई बाइक सवार के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गए। लोगों ने कार का वीडियो बनाकर वायरल किया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

घटना शनिवार शाम करीब 7.30 बजे की है। घायल कल्याणगंज निवासी कलीम जाटू का कहना है कि उसका स्क्रैप का काम है। शाम में सब्जी मंडी से आयशर में माल भरवाया था। जिसके बाद वहीं सामने सड़क के दूसरी तरफ आयशर में डीजल भरवाने गया। यहां से मंडी से अनुज्ञा पत्र लेने मंडी के अंदर जा रहा था तभी उसकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार विधायक का बेटा लक्की चला रहा था। कार में उसके दोस्त भी बैठे हुए थे। उनके पीछे दोस्तों की एक ओर कार चल रही थी। कांग्रेस नेता अकरम जाटू ने बताया कि कलीम उसका चचेरा भाई है। विधायक कंचन तनवे का बेटा खुद ही कार चला रहा था। उसने ही बाइक को टक्कर मार दी। मेरे भाई के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बयान दर्ज किए है।

भाजपा नेताओं ने समझौता करवाने का किया प्रयास

घटना का पता चलते ही भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, धमेंद्र बजाज, रोगी कल्याण समिति के सदस्य सतनाम सिंह होरा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कलीम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद कांग्रेस नेता अकरम जाटू से भी चर्चा की। बताया जाता है कि उन्होंने कलीम के हर संभव उपचार का भरोसा दिलाकर मामले में समझौता करने का प्रयास किया।

पट्टी हटवाकर बनवाया वीडियो

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार का वीडियो बनाया हैं। कार के आगे नंबर प्लेट के पास विधायक लिखी हुई नेम प्लेट भी लगी हुई थी। जिसे लाल पट्टी ढाक रखा था। वीडियो बनाने वालों ने पट्टी हटवाकर विधायक लिखा हुआ कार का वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।