11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

योग की नेशनल प्लेयर, आर्थिक स्थिति खराब, खेलना चाहती क्रिकेट

-योगा खिलाड़ी ने की क्रिकेट एकाडमी में प्रवेश दिलाने की मांग

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 11, 2026

योग की नेशनल प्लेयर आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते अब क्रिकेट खेल को अपनाना चाहती है। गौरी पिता सुखदेव मौर्य मोरदड़ ने बताया कि वह एसएन कॉलेज में बीएससी में प्रथम वर्ष की छात्रा है। देश में उनकी योग में नेशनल रैंक 21 है, आगामी दिनों में बैंग्लुरू में चयन प्रतियोगिता होना है। पिता का निधन हो चुका है, आर्थिक स्थिति खराब है, इसलिए चैंपियनशीप में जाने के लिए आर्थिक सहायता दिलाई जाए।

साथ ही गौरी ने जिमखाना क्रिकेट अकादमी में भी नि:शुल्क प्रवेश दिलाने की मांग की, ताकि क्रिकेट में भी वह अपनी प्रतिभा दिखा सके। कलेक्टर ने खेल अधिकारी को मदद करने को कहा। जनसुनवाई में हलीमा बेगम ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि उसके द्वारा बिजली का पूरा बिल जमा किए जाने के बावजूद विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने विद्युत लाइन काट दी है, जिससे बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिस पर कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। अजीज खान ने वार्ड 19 में अवैध रूप से निर्माण की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर ने निगमायुक्त को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।