15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

मुख्यमंत्री बोले…देश में 5 लाख समूहों की 62 लाख बहनें आत्मनिर्भर हुईं, मोदी जी अब पंचायतों की तरह महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33 % आरक्षण देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंधाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसमें खंडवा की 2 लाख 12 हजार बहनें शामिल हैं।

Google source verification

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंधाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसमें खंडवा की 2 लाख 12 हजार बहनें शामिल हैं। इस दौरान सीएम महिला, किसान और युवाओं के लिए योजनाएं गिनाते हुए 608 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

बहनों को लोस, विस में 33 फीसदी आरक्षण

सीएम ने कहा हमारी केंद्र की सरकार में मोदी जी ने निर्णय लिया है कि पंचायत की तरह अब बहनों को लोक सभा और विधानसभा में 33 फीसदी का आरक्षण देंगे। मोदी जी ने दिल्ली से ड्रोन दीदी को लखपति बनाने की घोषणा की है। 5 लाख समूह की 62 लाख महिलाएं आत्मनिर्भर हुईं।

सीएम बोले, कांग्रेसियों डूब मरो

मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय संस्कृति में बहनें देवी तुल्य हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि हम लाडली बहनों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस के लोग कहते हैं बहनें दारू पी जाती हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए, डूब मरना चाहिए। हमारी माताएं परिवार पालने जान की बाजी लगा देती हैं। लेकिन ये नालायक इस तरह की बात करते हैं।

सीएम ने कहा, 20 साल तक और घर में बैठे रहेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा बहनों याद रखना, गांठ बांध कर रख लो। लोकतंत्र में बदला लेने का सबसे अच्छा दिन जिस दिन आप को वोट देना है। उस दिन कांग्रेसियों को श्र्राप देना कि 20 साल तक तुम घर में बैठे हो, बीस साल तक और बैठे रहो।

सरकार हर माह बहनों को देगी 5 हजार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि कारखाने में रोजगार करने वाली हर बहनों और भाइयों को सरकार पांच हजार रुपए देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 55 हजार रुपए की सहायता दी जाती है।

निमाड़ में नए उद्योग, रोजगार मिलेंगे

सीएम ने रेल कनेक्टिविटी को लेकर कहा कि अब निमाड़ में भी ओंकारेश्वर इंदौर के साथ मथुरा, दिल्ली सीधे जुड़ेगा। इससे नए उद्योग लगेंगे, रोजगार बढ़ेगा। हाथ जोड़ कर निवेदन करता हूं कि जमीन नहीं बचेना, जरूरत पर एक बार मकान बेच लेना, लेकिन खेती की जमीन को बचाए रखना। आने वाले समय में बाप दादा की जमीनें सोना उगलेंगी।

दूध उत्पादन बढ़ाएंगे

सीएम ने कहा प्रदेश में अभी 9 % दुग्ध उत्पादन है। अब 20 % तक बढ़ाएंगे। दूध उत्पादन करने वाले 25 पशुओं को पालने वाले को 10 लाख तक देंगे। किसानों की आदमी किसान कल्याण के माध्यम से बढ़ाएंगे। सभी फसलों को बेहतर प्रोसेसिंग कराते हैं।