15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

डिप्टी कमिश्नर ने भाजपा महामंत्री के भाई को चालान भरने को कहा, कारोबारी बोले बात कराउं…5 बोरियां जब्त कर लौटी टीम

राजस्व, पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। 10 दुकानों में छोटी-बड़ी सामग्री जब्त की गई। 13 दुकानों का चालान कर 37 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। इस दौरान लोहामंडी में दस से 12 फीट अतिक्रमण मिला। कई चबूतरे भी तोड़े। कइयों जगहों पर नोकझोंक भी हुई […]

Google source verification

राजस्व, पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। 10 दुकानों में छोटी-बड़ी सामग्री जब्त की गई। 13 दुकानों का चालान कर 37 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। इस दौरान लोहामंडी में दस से 12 फीट अतिक्रमण मिला। कई चबूतरे भी तोड़े। कइयों जगहों पर नोकझोंक भी हुई ।

कारोबारी ने चालान नहीं भरा तो जब्त की बोरियां

संयुक्त अतिक्रमण दल टाउन हाल रोड पर गजेंद्र बजाज की दुकान पर पहुंचा। उपायुक्त एसआर सिटोले ने बजाज को मार्ग से सामग्री हटाने की समझाइश दी। कारोबारी गजेंद्र बजाज ने फोन लगाकर उपायुक्त से कहा, धर्मेंद्र बजाज ( भाजपा के जिला महामंत्री ) से बात कराऊं। चालान नहीं करो, कुछ देर से सामग्री हटा लूंगा, उपायुक्त ने सहयोग करने की समझाइश दी। बावजूद सामग्री नहीं हटाई। कारोबारी ने चालान भरने से इंकार कर दिया। निगम की टीम ने पटरी पर सामग्री से भरी पांच बोरियां को जब्त कर लिया।

लोहामंडी, जलेबी चौक में कइयों पर की कमजोर कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के दौरान लोहामंडी में 20 दुकानों का अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व पार्षद की दुकान पर तोडऩे की बजाय सिर्फ जुर्माना भरवाकर छोड़ दिया। जबकि यहां कइयों के चबूतरे तोडऩे की कार्रवाई की गई। पुलिस बूथ के आस-पास चाय, नाश्ता की दुकानों के सामने भट्टियां हटाई। और चालानी कार्रवाई की। आरोप है कि टीम ने भेदभाव पूर्ण जुर्माना वसूल किया है। कुछ को एक तो कइयों पर दो-दो हजार का जुर्माना लगाया है।

सिविल लाइंस में फिर से अतिक्रमण

सिविल लाइंस क्षेत्र में निगम के लौटने के दूसरे दिन ही दुकानें वापस लग गईं। दुकानदारों का कहा है कि निगम में हाथ-ठेला का रजिस्ट्रेशन है। रोजगार के लिए आखिर हम कहां जाएं, परिवार पालने निगम को जगह मुहैय्या करानी चाहिए। बच्चों को कैसे पालेंगे। इधर, वैशाली मार्ट को 24 घंटे का अतिक्रमण हटाने की मोहलत देकर हटाना भूल गया।

इनका कहना : बजरंग बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

शहर में मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई जारी है। सभी के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। दुकानदारों से आग्रह है कि वह मार्ग पर अतिक्रमण नहीं करें। नाली या पटरी पर अतिक्रमण से बचें। जिससे किसी को दिक्कत नहीं हाे।