5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

आंसू, गम और राजतिलक…सुनेत्रा पवार ने ऐसे ली डिप्टी सीएम की शपथ, हर आंख हुई नम!

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में हुई एक अहम बैठक में लिया गया। इस बैठक में वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि छगन भुजबल ने उसका समर्थन किया। खास बात ये रही कि यह अहम बैठक उसी जगह हुई, जहां कभी अजित पवार बैठा करते थे।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 31, 2026

अजित पवार के प्लेन हादसे के बाद दुख, गम और सियासी उठापटक के बीच सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है। तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, सबकी आंखें नम थीं और भारी मन से शपथ ग्रहण करते हुए सुनेत्रा पवार ने पार्टी की जिम्मेदारी संभाली। इस आंसू, गम और राजतिलक के समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कैबिनेट के अन्य मंत्री भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के दौरान अजित पवार अमर रहे के नारे गूंजते रहे।