7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Cricket: न्यूजीलैंड अब दबाव में, मुकाबले में बने रहने के लिए पलटवार की दरकार

दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त ले ही है। न्यूजीलैंड अब दबाव में है और मुकाबले में बने रहने के लिए उसे मजबूत पलटवार करना होगा। ऐसे में शेष तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम की रणनीति पर सभी की नजरें […]

Google source verification

दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त ले ही है। न्यूजीलैंड अब दबाव में है और मुकाबले में बने रहने के लिए उसे मजबूत पलटवार करना होगा। ऐसे में शेष तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।पिछले मैच में शानदार 84 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन इसका नतीजे पर कोई खास असर नहीं पड़ा। शुरुआती झटकों के बावजूद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने उत्कृष्ट पारियां खेलते हुए रन-चेज पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया, जबकि शिवम दुबे क्रीज पर सहज और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। पहले मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की और उसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए भी आरामदायक विजय हासिल की, जो इस टीम की गुणवत्ता को स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है।