सुथारवास स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण को आकर्षक सजाया गया एवं प्रतिमा की सुंदर आंगी रचना की गई। विभिन्न चढ़ावे बोले गए। भगवान विश्वकर्मा की महाआरती कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। दिवंगत समीदेवी पत्नी नथाराम परिवार के छोगाराम, जवानाराम, रमेश कुमार मणोरा-झोरा परगना की ओर से महाप्रसादी का आयोजन किया गया। मंदिर में दिनभर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। कोषाध्यक्ष अरविंद सुथार के अनुसार मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल ढमाकों व डीजे पर गूंजती स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु नाचते गाते व महिलाएं मंगल गीत गाते शरीक हुई। रथनुमा वाहन में भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक तस्वीर स्थापित की गई एवं आराध्य की पालकी यात्रा निकाली गई। जयकारों के बीच श्रद्धालु पालकी को कंधों पर उठाए आस्था व्यक्त करते चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोयली चौराया स्थित समाज के छात्रावास परिसर पहुंच विसर्जित हुई। यहां श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।
मुरलीधर मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया
इधर, जिला मुख्यालय स्थित मुरलीधर मंदिर सुनारवाड़ा का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। वहीं डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। शुभ मुहूर्त में मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। वहीं शाम को महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें हर वर्ग के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।