12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bangladesh Election: शेख हसीना के गढ़ में फूटा देसी बम, यूनुस और तारिक रहमान ने डाला वोट

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी है। मोहम्मद यूनुस ने इसे “नए बांग्लादेश का जन्मदिन” बताया, वहीं बीएनपी नेता तारीक रहमान ने वोट डालकर कानून-व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता देने की बात कही।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 12, 2026

तारिक रहमान ने डाला वोट (Photo-IANS)

Bangladesh Election: बांग्लादेश में आज 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी है। यह 2024 के हिंसक जनआंदोलन के बाद देश का पहला आम चुनाव है। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इसे “नए बांग्लादेश का जन्मदिन” करार दिया है। वहीं चुनाव में बीएनपी (Bangladesh Nationalist Party) के चेयरपर्सन तारिक रहमान ने ढाका के गुलशन-2 स्थित गुलशन मॉडल हाई स्कूल एंड कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

सत्ता में आ रही है BNP

वोट डालने के बाद रहमान ने कहा, “मैंने अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग किया है। बांग्लादेश के लोग एक दशक से अधिक समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीएनपी सत्ता में आती है तो कानून-व्यवस्था सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

2 हजार से अधिक प्रत्याशी मैदान में

चुनाव में इस बार 2,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 109 महिलाएं उम्मीदवार हैं, ऐसा डेली स्टार की रिपोर्ट में बताया गया है। बता दें कि यह चुनाव 2009 के बाद देश का पहला वास्तविक राजनीतिक मुकाबला माना जा रहा है, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है। चुनाव आयोग ने पार्टी का पंजीकरण रद्द कर दिया था।

हसीना के गढ़ में फूटा देसी बम

इस बीच चुनाव के दौरान हिंसा की भी खबर सामने आई है। गोपालगंज शहर के एक मतदान केंद्र पर देसी बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गए। गोपालगंज पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अवामी लीग का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। हालांकि, मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को मामूली चोटें आई हैं और विस्फोट के बावजूद मतदान बिना बाधा जारी रहा।

मोहम्मद यूनुस ने डाला वोट

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने ढाका के गुलशन मॉडल हाई स्कूल और कॉलेज में अपना वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इसे अत्यंत खुशी का दिन बताया।