
Blast in Islamabad's mosque
पाकिस्तान (Pakistan) में बम धमाके होना कोई नई बात नहीं है। आए दिन कहीं न कहीं इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। देश में आतंकवाद और अपराध इतना ज़्यादा बढ़ चुका है कि कानून व्यवस्था भी इसके सामने लचर है। अब पाकिस्तान में धमाके का एक और मामला सामने आया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में आज, शुक्रवार, 6 फरवरी को भीषण बम धमाके का मामला सामने आया है।
इस्लामाबाद के शहजाद टाउन में तरलाई कलां इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में आज जुमे की नमाज के दौरान बम धमाका हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने जुमे की नमाज के दौरान खुद को उड़ा दिया। अचानक हुए इस धमाके की वजह से हाहाकार मच गया।
इस्लामबाद में आज हुए इस आत्मघाती बम धमाके में 69 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। धमाके के बाद मस्जिद में लोगों की लाशें बिछ गईं। हर तरफ खून-खराबा हो गया। कई लोग इस धमाके में घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 169 से ज़्यादा लोग इस धमाके की वजह से घायल हुए। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
भीषण बम धमाके के बाद हालात को देखते हुए पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसी ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है।
Updated on:
06 Feb 2026 06:37 pm
Published on:
06 Feb 2026 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
