6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हम सबसे ज्यादा पावरफुल हैं…ट्रंप के पोस्ट ने मचाई खलबली; भारत-पाक सैन्य संघर्ष का फिर लिया क्रेडिट

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत-पाकिस्तान, ईरान-इज़राइल और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने का क्रेडिट लेते हुए अमेरिकी सैन्य ताकत का दावा किया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 06, 2026

Donald Trump, Trump Truth Social post, Trump claims credit for stopping wars, India Pakistan conflict, Iran Israel war,

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- दुनिया में सबसे पावरफुल है अमेरिका (Photo-IANS)

Trump claims credit for stopping wars: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बार फिर भारत-पाकिस्तान समेत ईरान और इजराइल के बीच युद्ध को रोकने का क्रेडिट लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है। मैंने अपने पहले टर्म में इसकी मिलिट्री को पूरी तरह से फिर से बनाया, जिसमें नए और कई रिफर्बिश्ड न्यूक्लियर वेपन शामिल हैं। मैंने स्पेस फोर्स को भी जोड़ा और अब, अपनी मिलिट्री को पहले कभी नहीं देखे गए लेवल पर फिर से बना रहे हैं।

भारत-पाक युद्ध का फिर लिया क्रेडिट

उन्होंने आगे कहा कि हम बैटलशिप भी जोड़ रहे हैं, जो दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान समुद्र में घूमने वाले बैटलशिप - लोवा, मिसौरी, अलबामा और दूसरे बैटलशिप से 100 गुना ज़्यादा ताकतवर हैं। मैंने दुनिया भर में पाकिस्तान और इंडिया, ईरान और इज़राइल और रूस और यूक्रेन के बीच न्यूक्लियर वॉर को रोक दिया है। 

ट्रंप ने कहा कि NEW START (यूनाइटेड स्टेट्स द्वारा एक खराब तरीके से की गई डील जिसका, बाकी सब चीजों के अलावा, बहुत ज़्यादा उल्लंघन किया जा रहा है) को बढ़ाने के बजाय, हमें अपने न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स से एक नई, बेहतर और मॉडर्न ट्रीटी पर काम करवाना चाहिए जो भविष्य में लंबे समय तक चल सके।

नेताओं से एक्ट पारित करने की अपील

वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसे धांधली भरा, चोरी हुआ और पूरी दुनिया में मजाक का विषय बताया है। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में ट्रंप ने रिपब्लिकन नेताओं से SAVE अमेरिका एक्ट (Safeguard American Voter Eligibility Act) को समर्थन देने और जल्द पारित कराने की अपील की। ट्रंप ने लिखा कि यह विधेयक चुनाव प्रणाली को “ठीक करने” के लिए जरूरी है।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “या तो हम चुनाव व्यवस्था को ठीक करेंगे, या फिर देश ही नहीं बचेगा।” 

ट्रंप के प्रस्तावित बदलावों में शामिल हैं:

  • मतदान और पंजीकरण के लिए सरकारी पहचान पत्र (Voter ID) अनिवार्य करना
  • मतदाता पंजीकरण के समय अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण देना जरूरी बनाना
  • मेल-इन बैलेट (डाक से वोटिंग) पर सख्त प्रतिबंध

व्हाइट हाउस ने भी गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कांग्रेस से SAVE एक्ट को जल्द मंजूरी देने की मांग कर रहे हैं, जिससे मतदाता पात्रता और पंजीकरण की शर्तें और सख्त होंगी।