
PM Narendra Modi to visit Malaysia (Photo - ANI)
भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस हफ्ते मलेशिया (Malaysia) का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा दो दिवसीय होगा और वह 7 और 8 फरवरी को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) में रहेंगे। पीएम मोदी मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) के निमंत्रण पर आधिकारिक दौरे पर मलेशिया जा रहे हैं। इस साल यह पीएम मोदी का पहला विदेश दौरा है।
पीएम मोदी का यह तीसरा मलेशिया दौरा होगा। अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' का दर्जा दिए जाने के बाद यह उनका पहला मलेशिया दौरा होगा।
पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में मज़बूती पर जोर रहेगा। वह मलेशिया के पीएम इब्राहिम से दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती लाने पर अहम बातचीत करेंगे। भारत और मलेशिया के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक, सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित संबंध हैं। भारत-मलेशिया संबंध बहुआयामी और बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी का दौरा दोनों नेताओं के लिए व्यापार और निवेश, रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग से लेकर डिजिटल और वित्तीय प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, लोगों के बीच संबंधों तक द्विपक्षीय सहयोग पर अहम बातचीत होगी। इस दौरान पीएम मोदी और इब्राहिम के बॉस आपसी लाभ के लिए भविष्य की पार्टनरशिप का मार्ग प्रशस्त करने का भी मौका है।
मलेशिया दौरे के दौरान पीएम मोदी भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। साथ ही पीएम मोदी उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे। पीएम मोदी के मलेशिया दौरे के साथ ही 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम भी आयोजित होने वाला है।
Updated on:
04 Feb 2026 05:12 pm
Published on:
04 Feb 2026 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
